बिराजपुर में वज्रपात से चार बच्चे झुलसे
बिरनी प्रखंड के बाराडीह पंचायत अंतर्गत बिराजपुर में बीते शुक्रवार शाम लगभग छह बजे को अचानक तेज गरजन बारिश होने से पीपल के पेड़ पर आसमानी बिजली गिरने के चपेट में आने से गांव के चार बच्चे चन्द वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र विक्रम वर्मा सुखदेव वर्मा के 12 वर्षीय पुत्र सुभम वर्मा कोली सिंह के 14 वर्षीय पुत्र गंगाधर राय
बिरनी (गिरिडीह) : बाराडीह पंचायत के बिराजपुर में बीते शुक्रवार शाम छह बजे गरज के साथ बारिश होने से पीपल के पेड़ पर वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से गांव के चार बच्चे झुलस गए। इसमें चांद वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र विक्रम वर्मा, सुखदेव वर्मा का 12 वर्षीय पुत्र शुभम वर्मा, कोली सिंह का 14 वर्षीय पुत्र गंगाधर राय एवं महेश वर्मा का 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शामिल हैं। चारों बच्चों को बेहोशी हालत में गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि बच्चे पीपल पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इस क्रम में वहां वज्रपात हो गया जिससे वे घायल हो गए। इधर पीरटांड़ क्षेत्र के मसनोटांड़ में शुक्रवार रात को हुई वज्रपात की घटना में तीन बैल की मौत हो गई। बताया गया कि स्थानीय निवासी शुकरा टुडू के घर पर वज्रपात हुआ। घटना के बाद स्थानीय मुखिया सोमनाथ सिंह ने उसके घर पहुंचकर उसे मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।