कॉलेज के स्थापना दिवस में पुरस्कृत हुए विद्यार्थी
संवाद सहयोगी, डुमरी (गिरिडीह): जगरनाथ महतो इंटर कॉलेज मंझिलाडीह का द्वितीय स्थापना दिवस
संवाद सहयोगी, डुमरी (गिरिडीह): जगरनाथ महतो इंटर कॉलेज मंझिलाडीह का द्वितीय स्थापना दिवस सोमवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो व विशिष्ट अतिथि कॉलेज के सचिव सह पीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो.टीसी मिश्रा व झारखंड कॉलेज के प्राचार्य प्रो.धनेश्वर महतो थे।
कार्यक्रम का संचालन जिप सदस्य भोला ¨सह ने किया। प्राचार्य प्रो. महेन्द्र मंडल ने वर्षभर का लेखा जोखा प्रस्तुत कर कॉलेज की उपलब्धियों को गिनाया। विधायक ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाना उनकी प्राथमिकता में है और इस दिशा में वे अग्रसर भी हैं। शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे मनुष्य हर सफलता को हासिल कर सकता है। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सभी शिक्षण संस्थानों का सर्वांगीण विकास हो, इस ओर उनका विशेष ध्यान रहता है। उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करने की अपील की। साथ ही कॉलेज से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया।
बताया कि अगले वित्तीय वर्ष से झारखंड कॉलेज डुमरी में इग्नू से एमए की पढ़ाई की शुरूआत हो जाएगी। सचिव ने कहा कि दो वर्षों में ही कॉलेज को स्थापना अनुमति प्राप्त हुई है। इस दौरान कॉलेज की इंटर के रिजल्ट में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व छात्राओं ने स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। अंत में कॉलेज परिसर में 21 छायादार व फलदार पौधे लगए गए। कार्यक्रम में प्रो. प्रताप यादव, कयूम अंसारी, बरकत अली, निरंजन महतो, मुखिया साजदा खातून, चांदमुनी देवी, पंसस कविता देवी, बसारत अंसारी सहित प्राध्यापक संतोष ¨सह, महेश गोस्वामी, धीरज मिश्रा, आशीष पाठक, खेमलाल महतो, हसमुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।