वन क्षेत्र में बोरिग करने पर प्राथमिकी, मशीन जब्त
सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत बड़की लुतियानो के बरकट्ठी जंगल में बुधवार की रात बोरिग मशीन के द्वारा अवैध रूप से वन भूमि में बोरिग का कार्य किया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम उक्त जंगल पहुंची। टीम को देखते ही सभी लोग मौके से भागने में सफल रहे।
सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत बड़की लुतियानो के बरकट्ठी जंगल में बुधवार की रात बोरिग मशीन से अवैध रूप से वन भूमि में बोरिग का कार्य किया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विभाग की टीम उक्त जंगल में पहुंची। टीम को देखते ही सभी लोग मौके से भागने में सफल रहे। वहीं बोरिग कर रहे वाहन को जब्त कर वन परिसर कार्यालय सरिया में रखा गया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि जंगल में अवैध रूप से बोरिग करने की गुप्त सूचना उन्हें मिली। इसके बाद वे वन परिसर पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय, कुंदन कुमार, अमन राज कुमार, देव नारायण जाल, उदय कुमार केसरी, विष्णु राय व अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। उनलोगों के आने की सूचना मिलते ही लोग कार्यस्थल से फरार हो गए। अनुसंधान के दौरान पता चला कि बोरिग का कार्य बड़की लुतियानो गांव के मोहन साव द्वारा कराया जा रहा था। बोरिग मशीन विवेकानंद राय नामक एक व्यक्ति की है। उक्त दोनों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।