लक्ष्मणटुंडा पैक्स में नहीं लिया जा रहा धान
डुमरी के उतराखंड का बेरहासुईयाडीह के किसान 20 किलो मिटर से ट्रेक्कटर से तय कर आये धान बेचने बेरहाईयाडीह निवासी बिनोद कुमार अकेला सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मणटुंडा पेक्स इसरी बाजार अरगाघाट में अपना धान बेचने के लिए आए मगर पैक्स के द्वारा बोला गया कि पहले रजिस्ट्रेशन कराइए।बिनोद ने बताया कि वह रजिस्ट्रेशन संख्या 203490010766 से विगत 5 सालों में धान बेच रहे हैं परंतु इस बार संबंधित पेक्श अधिकारी आनाकानी
डुमरी (गिरिडीह): डुमरी के उत्तराखंड अंतर्गत बेरहासुईयाडीह के किसान 20 किलोमीटर ट्रैक्टर से तय कर आए धान बेचने बिनोद कुमार सोमवार को लक्ष्मणटुंडा पैक्स अरगाघाट आए। वहां कहा गया कि पहले रजिस्ट्रेशन कराइए। बिनोद ने बताया कि वह रजिस्ट्रेशन संख्या 203490010766 से 5 सालों में धान बेच रहे हैं परंतु इस बार संबंधित पैक्स अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। बताया कि रजिस्ट्रेशन रहने के बावजूद भी धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। पैक्स वाले बोलते हैं कि डीएसओ से बात कीजिए। डीएसओ से बात की तो कहा गया प्रखंड के बीसीओ और एमओ को जिम्मेवारी दी गई है। बताया कि सभी पदाधिकारियों से बात करने के बावजूद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला जिस पर उन्होंने धान लक्ष्मणटुंडा पैक्स के द्वार पर रख दिया। वहीं गांव से आए किसान सुबोध यादव ने कहा कि 2020 के जनवरी माह मे दर्जनों किसानों ने धान दिया लेकिन अब तक पेमेंट नहीं मिलने से उनके बीच भुखमरी जैसी समस्या आ गई है। वहीं पैक्स पदाधिकारी के इस ढुलमुल रवैये से वे परेशान हैं। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद उन्होंने किसान हित में आंदोलन करने की बात कही। बीसीओ से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बताया। एमओ राजीव कुमार ने कहा कि सारी जिम्मेवारी बीसीओ को दी गई है।