खोरीमहुआ में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
टो 11 जीआरडी 2 संवाद सहयोगी खोरीमहुआ उत्पाद एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर रात को सुनील साव के मकान में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। मुर्गी फार्म के आड़ में मकान में बने अंडरग्राउंड कमरे में शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। गुरुवार की देर रात 11 बजे यहां छापेमारी शुरू हुई जो सुबह करीब आठ बजे पूरी हुई। पुलिस ने मकान के अंडर ग्राउंड से 550 कार्टून नकली अंग्रेजी शराब दो सौ लीटर स्प्रिट 100 से अधिक छोटा-बड़ा स्प्रिट व पानी के खाली ड्राम जार व शराब बनाने के उपकरण बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपया बताया गया। छापेमारी की भनक लगते ही संचालक सुनील साव एवं उसके अन्य सहयोगी भाग
संवाद सहयोगी, खोरीमहुआ ( गिरिडीह) : पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की रात घोड़थंबा ओपी क्षेत्र के बदडीहा गांव में उत्पाद अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री सुनील साव के मकान में बने मुर्गी फार्म की आड़ में एक अंडरग्राउंड कमरे में चल रही थी। दरअसल सुनील के घर के एक हिस्से में मुर्गी फार्म है। ऐसे में यहां वाहनों का आवागमन होता रहता था। छापेमारी में संचालक का एक सहयोगी मौके पर पकड़ा गया, हालांकि अन्य फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि सुनील के मकान में अंडरग्राउंड कमरे में फैक्ट्री चलाई जा रही थी। छापेमारी में 500 पेटियां विदेशी शराब और इसके निर्माण में इस्तेमाल होनेवाली सामग्री बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 24 लाख 65 हजार रुपये है। इस अवैध धंधे का संचालक सुनील साव व उसके अन्य सहयोगी फरार हो गए। फैक्ट्री में सुनील का सहयोगी बदडीहा गांव का विनोद ठाकुर पकड़ा गया। फैक्ट्री में नकली विदेशी शराब बनाकर सुनील साव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर झारखंड और बिहार में खपाता था। कई लाइसेंसी दुकानों में भी यह शराब खपाई जाती थी।
छापेमारी के दौरान खोरीमहुआ के एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ राजीव कुमार भी पहुंचे। टीम में इंस्पेक्टर विनय कुमार राम, थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, उत्पाद विभाग के पुलिस अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार, ललित सोरेन, एसआइ मुकेश दयाल सिंह, डीएन सिंह, बीके चौधरी, सतेंद्र पासवान आदि थे। यह सामग्री हुई बरामद :
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि नकली शराब की पेटियों के अलावा 200 लीटर स्प्रिट, 50 ड्राम और 100 से अधिक जार भी मौके से मिले। सुनील साव, विनोद ठाकुर के अलावा अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अनुसंधान के दौरान जिन जिनकी संलिप्तता इस कारोबार में मिली उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छह माह से अधिक समय से संचालित हो रही थी फैक्ट्री :
गिरफ्तार विनोद ठाकुर ने पुलिस को बताया कि नकली शराब की फैक्ट्री छह माह से अधिक समय से यहां संचालित हो रही था। सुनील सरकारी लाइसेंसी शराब दुकान के एक ठेकेदार का पार्टनर भी है। इस कारण यहां बनी शराब को आसानी से खपा दिया जाता था।