हाथियों के उत्पात से सहमे ग्रामीण
डुमरी, गिरिडीह : जंगली हाथियों के झुंड ने जरीडीह पंचायत के अंधारी गांव में शनिवार र
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 02:57 AM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 02:57 AM (IST)
डुमरी, गिरिडीह : जंगली हाथियों के झुंड ने जरीडीह पंचायत के अंधारी गांव में शनिवार रात उत्पात मचाकर चार घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही घर में रखे खाद्यान्नों को चट कर गए। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। बताया जाता है कि अठारह हाथियों के झुंड ने मनोज मरांडी के घर को तोड़ दिया व घर में रखी खाद्य सामाग्री चट कर गए। इसमें शिवलाल मुर्मू का घर तोड़ डाला व पतिराम मुर्मू के घर में छेद कर दिया जबकि खजांची टुडू के घर को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर घर में रखे चावल को खा गए। ग्रामीणों के आने से सभी सहमे हैं। आलम यह है कि सभी रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं। सभी ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें