नेहरू जयंती पर कांग्रेसियों ने किया चुनावी मंथन
आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई एवं साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा जिले में जितने भी सीटों पर कांग्रेसी या गठबंधन का उम्मीदवार है पूरी कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता जी जान से अपने उम्मीदवारों को जिताने का प्रयास करें इस अवसर पर जमुआ विधानसभा से पा
गिरिडीह : कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती गुरुवार को मनाई गई। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि जिले में जितनी भी सीटों पर कांग्रेसी या गठबंधन के उम्मीदवार हैं उन्हें कांग्रेस के कार्यकर्ता जी जान से जिताने का प्रयास करें। जमुआ विधानसभा से पार्टी की उम्मीदवार डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि पार्टी ने उनमें जो विश्वास व्यक्त किया है इसके लिए वे पार्टी नेतृत्व की आभारी हैं और जमुआ विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास ही उनका लक्ष्य होगा। 5 वर्षों में जनप्रतिनिधि जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे जिसका लाभ निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। जमुआ विधानसभा के प्रभारी सतीश केडिया ने कहा कि काफी दिनों के बाद जमुआ से कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार दिया है। अब हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बनती है कि पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरते हुए अपने उम्मीदवार को यहां से जीताकर विधानसभा में भेजें। बैठक में देवरी प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष महशर इमाम, लोकल दास, विनोद पासवान, कालू देव, राजेंद्र नारायण देव, मांझो राय, रघुनंदन सिंह, अब्दुल अंसारी, हलीम अंसारी, राजेश तुरी, महमूद अली खान, सुलेमान अख्तर, अमित सिन्हा, अनिमेष देव, लाल बाबा सर्फ उद्दीन खान सहित सभी प्रमुख कांग्रेसी उपस्थित थे।