शैक्षणिक भ्रमण को छात्राएं रवाना
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में छात्रा छात्र छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि को लेकर एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन दिल्ली से डॉक्टर एस के पांडे के नेतृत्व में सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय पंचम गिरिडीह और बाल गर्ल्स हाई स्कूल पचम्बाबा के छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण वैज्ञानिक मनोवृति किशोर जी दैनिक जीवन में विज्ञान की तलाश करने को लेकर गिरिडीह के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया करीब एक सौ विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया था इस
गिरिडीह : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए मंगलवार को रवाना किया गया। सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय गिरिडीह और बालिका उच्च विद्यालय पचंबा की एक सौ छात्राएं दिल्ली से आए डॉक्टर एसके पांडेय के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण के लिए गईं। डॉ. पांडेय और प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी को रवाना किया। छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों वैज्ञानिक सोच पैदा करने एवं दैनिक जीवन में विज्ञान की तलाश करने के उद्देश्य से सभी को शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। शिक्षक मुन्ना कुशवाहा, पुलेज मरांडी, स्मिता कुमारी, कुसुम कुमारी आदि ने छात्राओं को गाइड किया।