21 तक शिक्षकों को ग्रेड-2 में मिलेगी प्रोन्नति
वाददाता गिरिडीह शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक से वार्ता की। इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने प्रोन्नति वेतन भुगतान सेवा संपुष्टि आदि पर वार्ता की।
गिरिडीह : शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक से वार्ता की। इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने प्रोन्नति, वेतन भुगतान, सेवा संपुष्टि आदि पर वार्ता की। डीएसई अरविद कुमार ने 21 जनवरी तक ग्रेड-1 से ग्रेड-2 में प्रोन्नति देने की बात कही। साथ ही कहा कि शेष ग्रेडों में इसके बाद अहर्ताधारी शिक्षकों को प्रोन्नति दी जाएगी। कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगर किसी शिक्षक को कोई परेशानी है तो उन्हें और संगठन का एक आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके। कहा कि जिन शिक्षकों की सेवा संपुष्ट हो चुकी है उन्हें संबंधित कागजात एवं सेवा पुस्तिका उस प्रखंड के डीडीओ को दे दी जाएगी। इस वार्ता के बाद रविवार को संघ की ओर से आहूत बैठक स्थगित कर दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में बासुकीनाथ राय, मैनेजर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार, नितेश्वर सिन्हा, राम निरंजन कुमार, लाल मोहन, संजीव कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल थे।