सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्मान समारोह
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के तत्वाधान में सीतामढ़ी बिहार में क्षेत्रीय गणित - विज्ञान मेला संपन्न हुआ। इस मेले में बरगंडा के भैया बहनों ने भी भाग लिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए बताया कि विज्ञान मेला में विद्यालय का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। तरुण वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी में रुही सिंह हिमांशु पांडे नितेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पत्र वाचन में आकांक्षा कुमारी प्रथम
गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के तत्वाधान में सीतामढ़ी बिहार में क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला संपन्न हुआ था। इस मेले में उक्त विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया था। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने उक्त बच्चों को पुरस्कृत करते हुए बताया कि विज्ञान मेला में इस विद्यालय का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। तरुण वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी में रुही सिंह, हिमांशु पांडे व नितेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पत्र वाचन में आकांक्षा कुमारी प्रथम, गणित प्रयोग में रोहित द्वितीय, रसायन प्रयोग में निखिल तृतीय एवं गणित प्रदर्शनी में प्रिया आनंद को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेले में लोक शिक्षा समिति, भारतीय शिक्षा समिति बिहार एवं विद्या विकास समिति झारखंड के अधीनस्थ 530 चयनित छात्र छात्रा शामिल हुए थे। कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य विभिन्न शैक्षिक उपक्रमों से बाल वैज्ञानिकों का विकास इस क्षेत्र में भी करना है। इसका सारा श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन है। प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्रा अखिल भारतीय गणित विज्ञान मेले में भाग लेने 29 नवंबर को कानपुर (उत्तर प्रदेश) जाएंगे। विद्यालय परिवार होनहार बच्चों को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है। विज्ञान प्रमुख राजीव सिन्हा समेत विज्ञान गणित के सभी आचार्य व दीदी समारोह में उपस्थित थे।