Move to Jagran APP

अकीदतमंदों ने मांगी दुनियां में अमन व शांति की दुआ

गिरिडीह पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मंगलवार को गिरिडीह शहर व मुफस्सिल क्षेत्र

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 12:02 AM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 12:02 AM (IST)
अकीदतमंदों ने मांगी दुनियां में अमन व शांति की दुआ
अकीदतमंदों ने मांगी दुनियां में अमन व शांति की दुआ

गिरिडीह : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मंगलवार को गिरिडीह शहर व मुफस्सिल क्षेत्रों में सादगी व उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व के वर्षों में जिस तरह का आयोजन इस पाक मौके पर किया जाता था, वैसा कोरोना के कारण इस वर्ष भी नहीं देखा गया।

loksabha election banner

हालांकि ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाने में बच्चों व युवकों समेत अकीदतमंदों ने कोई कमी नहीं की। बच्चों व युवकों की टोली मोहल्लों में सरकार की आमद के मौके पर नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए भ्रमण किया। कई मोहल्लों के युवकों को मोहम्मदिया निशान लेकर गश्त करते देखे गए। मोहल्ले को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया था। मोहल्ले के प्रमुख स्थान पर मिलाद-ए-पाक का आयोजन किया गया था। अकीदतमंदों ने अपने अपने घरों में जलेबी समेत अन्य मिठाई का फातेहा दिलाया। साथ ही दुनियां में अमन व शांति की दुआ मांगी।

इस बारे में हाफिज आसिफ इकबाल ने बताया कि आज का दिन मुस्लिम समाज के लिए बहुत ही महत्व रखता है क्योंकि आज पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन है। पैगंबर साहब ने इस्लाम धर्म ही नहीं बल्कि सभी जाति, सारे जहां के पैगंबर है।

बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाई गई। अल सुबह से ही लोग नहा धोकर साफ सुधरे वस्त्र पहन मस्जिदों के पास एकत्रित हुए और परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद कई स्थानों में जुलूस निकाला गया। छोटकी खरगडीहा, महतोडीह, नईटांड़, मुंडहरी, नावाडीह, मुंडराडीह आदि गांवों में त्योहार मनाया गया।

गांडेय : प्रखंड के लोहारी, महेशमुंडा, गांडेय, फुलजोरी, पहरीडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों व बच्चों ने गांव-मोहल्ला में इस्लामिक झंडा लगाकर भ्रमण कर नारे लगाए। साथ ही मदरसा, ईदगाह आदि स्थानों में मिलाद का कार्यक्रम किया। इस वर्ष कोरोना के कारण कोविड-19 गाइडलाइन पालन करते हुए जुलूस नहीं निकाला गया। मौके पर मो. नाजीर हुसैन, मो. वसीम अख्तर आदि थे।

बगोदर : बगोदर समेत बेको, हेसला, तिरला, औंरा आदि जगहों पर ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास से मनाया गया। मौके पर जुलूस निकाला गया। जुलूस में मोहम्मद साहब की शान में नात शरीफ का नजराना पेश किया गया। त्योहार को लेकर बगोदर प्रशासन विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद था। इस दौरान समाजसेवी अमजद खान, दिलशेर अंसारी, जलालुद्दीन साहब, मौलाना मुबारक हुसैन, मौलाना रियाज,अनवर अंसारी, इस्तियाक अंसारी आदि थे।

बिरनी : प्रखंड के कपिलो, बाराटांड़, दलांगी, गुड्डीटांड़, हरदिया, माखमरगो, बिरनी, डबरी, बर्वाचातर, कुबरी, गांडो, शाखाबारा, कुसमय, मनकडीहा,जमड़ीहा, पेशम, बलिया, बलगो, चिरुडीह, दोनियां, जटाडीह, तेतरिया सलयडीह, फतेहपुर, चरघरा, पहरियाडीह, मुरैना आदि गांवों में ईद मिलादुन्नबी सादगी पूर्वक मनाई गई। गांवों में कहीं भी जुलूस नहीं निकाला गया। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। मौके पर मौलाना अख्तर, युसूफ आजाद, सलीम अंसारी, डा. आशिक, इम्तियाज अली, इस्लाम अंसारी, शाहिद हसन, सुलेमान अंसारी, इलाही अंसारी, हाजी इम्तिया•ा अंसारी, अख्तर अंसारी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.