दुष्कर्म का आरोपित रांची से गिरफ्तार
हीरोडीह (गिरिडीह) : हीरोडीह में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपित रिजवान अंसारी को पुलिस ने एक व
हीरोडीह (गिरिडीह) : हीरोडीह में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपित रिजवान अंसारी को पुलिस ने एक वर्ष बाद दबिश देकर शुक्रवार को रांची से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में एक टीम गठित कर एसआई हसनैन अंसारी को इसका जिम्मा सौंपा गया। गुप्त सूचना मिली कि आरोपित बंगलौर से रांची आ रहा है। तब पुलिस रांची रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई और आरपीएफ की मदद से उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। हीरोडीह थाना क्षेत्र के धुरैतो निवासी रिजवान अंसारी ने थाना क्षेत्र के ही एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह युवक पर शादी करने का दबाव बनाने लगी तो वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। नाबालिग ने आपबीती अपने परिजनों को सुनाई तो परिजनों ने उसके खिलाफ हीरोडीह थाना में मुकदमा दर्ज कराया । इसके बाद कई बार पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह फरार मिला।