प्रतिमा विसर्जन के साथ कोयलांचल में दुर्गापूजा का समापन
बनियाडीह गिरिडीह के कोयलांचल में सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण वातावरण मे
बनियाडीह : गिरिडीह के कोयलांचल में सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा का समापन हो गया। सेंट्रल पूजा कमेटी बनियाडीह की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय बिजली तालाब में किया गया। इसके पूर्व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे का अंतिम दर्शन कर उन्हें विदाई दी। महिलाओं ने एक दूसरे को सिदूर लगाकर मां को विदाई दी। पपरवाटांड़ दुर्गा मंडप में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में पपरवाटांड़ समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गे को अंतिम विदाई दी। अकदोनीकला बढ़ई टोला एवं अकदोनी मोहली टोला की प्रतिमा को स्थानीय खाखो तालाब में विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन में सभी जगहों पर पुलिस प्रशासन दलबल के साथ मौजूद था।