देवरी में सादे समारोह में हो रही मां दुर्गे की पूजा
संस देवरी (गिरिडीह) प्रखंड के विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा धूमधाम पर सादगी से मनाई जा रही
संस देवरी (गिरिडीह): प्रखंड के विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा धूमधाम पर सादगी से मनाई जा रही है। शुक्रवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर देवरी, ढेंगाडीह, घोरंजी, मानिकबाद, किसगो, रानीडीह ,फतेहपुर, मनकडीहा आदि गांवों में विधि विधान से एवं वैदिक मंत्रोचारण के साथ मां बेलभरणी का पूजन कर उन्हें मंदिर में लाया गया। हालांकि लोग भीड़भाड़ से बचते हुए पूजा अर्चना कर रहे हैं। पूजा को लेकर बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है। वहीं कोसोगोंदोदिघी पंचायत के सवईटांड़ में बीते चालीस वर्षों से दुर्गापूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। पूजा की शुरुआत उक्त गांव निवासी स्व. भातु राणा ने की थी। इसके बाद पूर्व सरपंच नारायण राणा ने पूजा की। अब मथुरा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में पूजा की जा रही है। मथुरा प्रसाद शर्मा ने बताया कि हर वर्ष यहां काफी धूमधाम से पूजा की जाती है लेकिन इस वर्ष कोरोना संकट के कारण मुख्य रूप से शारीरिक दूरी का पालन करने श्रद्धालुओं से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की अपील की गई है। कहा कि इस वर्ष कम भीड़भाड़ रहेगी। समिति के अध्यक्ष भीमलाल राणा एवं कोषाध्यक्ष राधेश्याम साव समिति का कार्यभार चला रहे हैं। स्थनीय मुखिया गायित्री देवी की ओर से इस वर्ष साजसज्जा की गई है। मौके पर समाजसेवी शंभु कुमार शर्मा, सुधा शर्मा, रेखा शर्मा, रेणु शर्मा, टिकू शर्मा, बसंती देवी, संजय शर्मा, अर्जुन राणा आदि का सराहनीय योगदान मिल रहा है।