कुत्ते ने बच्चों को काटकर किया जख्मी
संस, पीरटांड़ (गिरिडीह): मधुबन में रविवार को कई बच्चों को कुत्ते ने काट कर जख्मी कर
संस, पीरटांड़ (गिरिडीह): मधुबन में रविवार को कई बच्चों को कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। परिजन बच्चों को लेकर पीरटांड़ सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां कोई चिकित्सक नहीं था। सूचना पर झामुमो के महावीर मुर्मू, अम्बिका राय, युवराज महतो, अंकित पांडेय आदि अस्पताल पहुंचे। इलाज शुरू नहीं होने पर सिविल सर्जन को फोन किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से सभी बच्चों को गिरिडीह भेजा गया।
महावीर मुर्मू ने बताया कि मधुबन के राहुल कुमार व अर्जुन तुरी सहित कई बच्चों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। सभी बच्चों को गिरिडीह भेज दिया गया। इधर, पीरटांड़ सीएचसी की बीपीएम सरिता कुमारी ने बताया कि यहां अभी कुत्ता काटने से संबंधित दवा नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों के गायब रहने की परंपरा पुरानी है। यहां हमेशा डॉक्टर गैरहाजिर रहते हैं।