दो लोगों को काट कुत्ते ने जख्मी किया
तिसरी एक कुत्ते ने तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी और सिघो के दो लोगों को काटकर जख्मी कर ि
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 05:56 PM (IST)
तिसरी : एक कुत्ते ने तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी और सिघो के दो लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इसमें गुमगी के तालेश्वर राम और सिघो के अमर शामिल हैं। दोनों को राजकीय अस्पताल तिसरी पहुंचाया गया जहां उन्हें एंटी रैबिज का इंजेक्शन दिया गया। भूरे रंग का एक कुत्ता गड़कुरा पंचायत की ओर से नदी पार कर गुमगी पहुंचा। वहां उसने अपने घर के सामने खड़े तालेश्वर राम को काट लिया। ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो वह वहां से भाग गया। इसके बाद उसने सिघों में अमर कुमार को काट लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें