Move to Jagran APP

कुछ ही घंटों में जिप सदस्यों का धरना समाप्त

गिरिडीह 15 वें वित्त की आबद्ध व अनाबद्ध की राशि वितरण में मनमानी के विरोध में सोमवार को श्

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 08:20 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 08:20 PM (IST)
कुछ ही घंटों में जिप सदस्यों का धरना समाप्त
कुछ ही घंटों में जिप सदस्यों का धरना समाप्त

गिरिडीह : 15 वें वित्त की आबद्ध व अनाबद्ध की राशि वितरण में मनमानी के विरोध में सोमवार को शुरू हुआ जिप सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना कुछ घंटों में ही वार्ता के बाद स्थगित हो गया। अपने-अपने क्षेत्र की जनता के साथ पहुंचे जिप सदस्य जिला परिषद कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए। इस क्रम में जिप सदस्यों ने जिप अध्यक्ष, जिला अभियंता और डीडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकपा माले ने भी धरना का समर्थन किया। धरना पर बैठे जिप सदस्यों ने कहा कि निजी लाभ के लिए सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है। जो राशि आई है उसे सभी जिप सदस्यों के बीच बराबर योजनाओं में बांट देना चाहिए। जब तक इसे रद नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन किया जाएगा। जिप सदस्य जयंती चौधरी ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा। गजेंद्र महतो ने कहा कि जब तक जिप सदस्यों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर, धरना की सूचना मिलने पर कार्यपालक दंडाधिकारी व नगर थाना पुलिस वहां पहुंची और आंदोलनकारियों को समझाने का काम किया। इस दौरान दोनों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

loksabha election banner

कुछ घंटा बाद जिला अभियंता भोला राम और जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। माले नेता सह पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, मनोवर हसन बंटी, जयंती चौधरी आदि की अगुवाई में जिप सदस्यों की पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इस क्रम में आंदोलनकारी जिप सदस्यों के क्षेत्र से संबंधित अनुशंसित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद जिप सदस्यों के क्षेत्रों से कई योजनाओं को भी इसमें शामिल करने की सहमति बनी। इसके बाद जिप सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा से मिला और सहमति के बिदुओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही इस पर शीघ्र अमल करने का आग्रह किया। इसके बाद जिप सदस्यों ने आंदोलन का स्थगित कर दिया। साथ ही कहा कि यदि वार्ता के दौरान सहमत हुए बिदुओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे। मौके पर जिप सदस्य रेखा अग्रवाल, किरण देवी, गजेंद्र महतो, आसमा खातून, कैलाश यादव, पूनम देवी, सरिता महतो,माले के जिला सचिव पूरण महतो, माले नेता राजेश सिन्हा, किशोरी अग्रवाल, मुस्तकीम अंसारी, पवन महतो, प्रीति भास्कर, रामेश्वर चौधरी, संतोष कुमार, प्रदीप महतो, तेज नारायण पासवान, राजू रजक आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.