Move to Jagran APP

विपक्षियों ने दिया प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

गिरिडीह : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक 2017 को निरस्त करने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने एकजुट होकर

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 08:16 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 08:16 AM (IST)
विपक्षियों ने दिया प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
विपक्षियों ने दिया प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

गिरिडीह : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक 2017 को निरस्त करने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने एकजुट होकर इसका विरोध करना आरंभ कर दिया है। इसी के तहत गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान सभी ने भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। इधर सदर प्रखंड मुख्यालय में दिलीप रजक की अध्यक्षता में धरना दिया गया। जगदीश वर्मा द्वारा संचालित धरना में झामुमो विधायक जगरनाथ महतो, जिलाध्यक्ष संजय ¨सह, पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, अजीत कुमार पप्पू, फूल देवी, हरिलाल मरांडी, तेजलाल मंडल, राजद के प्रदेश महासचिव गिरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, मनोज तूरी, राजकिशोर यादव, झाविमो के भीमलाल चंद्रवंशी, टुन्नू पाठक, ¨टकू राय, दिनेश पासवान आदि ने संबोधित किया।

loksabha election banner

सरिया : सरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप आयोजित धरना-प्रदर्शन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाकपा माले, झारखंड विकास मोर्चा समेत कई विपक्षी दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि झारखंड के लिए दुर्भाग्य है, जिसकी जमीन है उससे बिना पूछे हुए भी सरकार को जब जरूरत होगी उसकी जमीन अधिग्रहण कर लेगी। मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल, झाविमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य रजनी कौर, भाकपा माले के विजय ¨सह, सोनू पांडे समेत कई लोग मौजूद थे।

पीरटांड़ : पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में भी धरना दिया गया। यहां केवल झामुमो के लोग ही दिखे। उपस्थित डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, जिलाध्यक्ष संजय ¨सह, बाबूराम हेम्ब्रम, हीरालाल महतो, महावीर महतो, रामलाल सोरेन, बिरजू मरांडी आदि ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

बेंगाबाद : भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में गुरूवार को विपक्षी पार्टियों की ओर से बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया गया। अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू टाइगर ने की। इसके पूर्व विभिन्न दलों के लोगों ने झंडा बैनर के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भूमि अधिग्रहण बिल वापस लो, झारखंड में लूट खसोट की राज नहीं चलेगा आदि नारे लगाए जा रहे थे। माले नेता राजेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में पुलिस राज कायम कर लोगों के संवैधानिक अधिकार का हनन कर रही है। नुनूराम किस्कू ने कहा कि सरकार अडानी व अंबानी की गोद में बैठकर झारखंडी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर कर्मिला टुडू, नर¨सह नारायण देव, महेन्द्र अग्रवाल, उमेश तिवारी, हसनैन आलम ¨टकू, महेन्द्र साव, शहनवाज अंसारी, रेणु लाल चौरसिया, शंभु ठाकुर, जैनुल अंसारी, प्रवीण राम, देवदत यादव, विजय ¨सह सहित कई लोग शामिल थे।

डुमरी: भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के विरूद्ध विपक्षी दलों द्वारा गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में धरना दिया गया जिसमें झामुमो, कांग्रेस, झाविमो व भाकपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक जगरनाथ महतो ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को खूब आलोचना की। विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि डुमरी आंदोलनों की धरती रही है लेकिन आज भाजपा के शासनकाल में इस पावन धरती में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है। धरना में जिप सदस्य भोला ¨सह, कांग्रेस नेता महेश भगत, झामुमो नेता निरंजन महतो, बरकत अली, राजकुमार पांडेय, जयकुमार मेहता, भाकपा नेता मंगल महतो, मुनीचंद महतो, नीलकंठ महतो, झाविमो के जलालुद्दीन अंसारी, मनोहर कुमार, हसीम अंसारी, नौशाद अंसारी, आलम अंसारी, कांग्रेस के सुखदेव सेठ, मनोज जायसवाल, शशिकांत प्रसाद, बाबूजान अंसारी, भुनेश्वर रविदास, जगदीश रजक, करीम बख्श, साकीर अंसारी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। संचालन झामुमो नेता डेगनारायण महतो ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.