विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, रेलवे ने रेल यात्रियों को दी बड़ी राहत

Published: Thu, 21 May 2026 10:46 AM (IST)

धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन अब हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। यह ट्रेन सप्ताह में ...और पढ़ें

धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, रेलवे ने रेल यात्रियों को दी बड़ी राहत

धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, रेलवे ने रेल यात्रियों को दी बड़ी राहत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह)। यात्रियों की सुविधा और उनके सुगम आवागमन के लिए गाड़ी संख्या 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर भी दिए जाने से रेल यात्रियों में खुशी का माहौल है।

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी (धनबाद) मनीष सौरव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 24 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार व गुरुवार को चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन 26 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को चलेगी।

ट्रेन संख्या व नाम परिचालन के दिन परिचालन की अवधि
03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल रविवार व गुरुवार 24 मई से 12 जुलाई तक
03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल मंगलवार व शनिवार 26 मई से 14 जुलाई तक

यह भी पढ़ें- गोरखपुर रेल लाइन दोहरीकरण को लेकर मुरादाबाद मंडल की ट्रेनें रद व परिवर्तित, देखें पूरा शेड्यूल