पंजाब से गांव पहुंचा मजदूर का शव, बिलख रहे परिजन
संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह) : प्रखंड अंतर्गत बादीडीह गांव के प्रवासी मजदूर की मौत पंजाब में हादसे में हो गई।
संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह) : प्रखंड अंतर्गत बादीडीह गांव के प्रवासी मजदूर 30 वर्षीय रामविलास यादव की मौत सड़क दुर्घटना में पंजाब में हो गई। वह वहां होटल में मजदूरी करता था। उसका शव गांव लाया गया है।
बताया जाता है कि रामविलास 13 अक्टूबर को होटल के काम से ही कहीं जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर विधायक राजकुमार यादव बादीडीह पहुंचे व परिजनों को सांत्वना देकर 5000 रुपये की आर्थिक मदद भी की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की गलत नीतियों के कारण ही लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार को गरीब मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। अफगानिस्तान में 7 मजदूर 6 माह से लापता हैं पर आज तक कोई ठोस पहल सरकार की ओर से नहीं की गई। इससे पूर्व भी तिसरी के मजदूर नरेश यादव की मौत हुई थी। जॉर्डन में बगोदर के मजदूर की मौत हुई। पर कोई मुआवजा नहीं मिला। मौके पर महेंद्र यादव, अशोक यादव,वीरेंद्र यादव, विनोद यादव, पंकज यादव आदि थे।