राशन नहीं बांटने पर डीलर निलंबित
खाद्यान उठाव के तेरह दिनों बाद भी कार्डधारियों अनाज नही मिलने पर डीसी ने संज्ञान लिया है।डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने देवरी के घोसे और गिरिडीह सदर प्रखंड के परातडीह के राशन डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी है।घोसे के डीलर मनोज राय और परातडीह क डीलर सलीम को अनुज्ञप्ति रद्द कर शोकाज किया है।डीसी ने दो दिनों के अंदर शोकॉज का जबाब देने को कहा है।डीसी ने आदेश में कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।घोसे के डीलर ने 1
गिरिडीह: खाद्यान्न उठाव के तेरह दिनों बाद भी कार्डधारियों को अनाज नहीं मिलने पर डीसी ने संज्ञान लिया है।डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने देवरी के घोसे और गिरिडीह सदर प्रखंड के परातडीह के राशन डीलर की अनुज्ञप्ति रद कर दी है। घोसे के डीलर मनोज राय और परातडीह के डीलर मो. सलीम को अनुज्ञप्ति रद कर शोकॉज किया गया है। उन्हें दो दिनों के अंदर शोकॉज का जवाब देने को कहा है। कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घोसे के डीलर ने 18 मार्च को ही खाद्यान्न का उठाव किया था। तेरह दिनों बाद भी पीडीएस की दुकान नहीं खोली गई। डीलर की मनमानी इस संकट के समय में इस तरह की है तो पहले भी यह स्थिति रहती होगी।
डीसी ने देवरी के बीडीओ को निर्देश दिया है कि वे मनोज राय की पीडीएस दुकान के कार्डधारकों को दूसरे पीडीएस से अनाज उपलब्ध कराएं। परातडीह में कार्डधारकों की शिकायत पर जांच की गई। पाया गया कि जनवरी माह के बाद अनाज का वितरण डीलर ने नहीं किया था।दुकान बंद रहने के कारण पंजी की जांच नहीं की जा सकी। ग्रामीणों ने अनियमितता की बातें बताई। परातडीह में मो.फारुख को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।