Move to Jagran APP

भलपहरी में फंदे से लटकता मिला दामाद का शव

संवाद सहयोगी, अहिल्यापुर (गिरिडीह): ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव स्थित सार्वजनिक क

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 07:28 PM (IST)
भलपहरी में फंदे से लटकता मिला दामाद का शव
भलपहरी में फंदे से लटकता मिला दामाद का शव

संवाद सहयोगी, अहिल्यापुर (गिरिडीह): ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव स्थित सार्वजनिक काली मंदिर के बरामदे की छत से शनिवार सुबह एक युवक का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ताराटांड़ पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं इंस्पेक्टर आरके राणा व अहिल्यापुर थाना प्रभारी फैज अहमद भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने शव की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के कुरहो बिशनपुर निवासी 28 वर्षीय विजय यादव के रूप में की। कागजी कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मंदिर परिसर में शव के मिलने से लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। शाम में आया था ससुराल: विजय यादव गिरिडीह की किसी फैक्ट्री में काम करता था। कभीकभार अपने ससुराल आता था। बीते शुक्रवार को युवक अपने ससुराल भलपहरी आया था। उस दिन शाम करीब चार बजे के आसपास उसकी सास ने गांव में उसे देखा था, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। सुबह वह मृत अवस्था में पाया गया। मृतक के साला बिनोद यादव ने बताया कि उनके जीजा ससुराल बहुत कम आना जाना करते थे। उनकी बहन व बच्चे भलपहरी में ही साथ में रहते हैं। पति-पत्नी के बीच था विवाद: ग्रामीणों के अनुसार मृतक एवं उसकी पत्नी के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इस कारण मृतक की पत्नी दोनों बच्चों के साथ अपने मायके भलपहरी में ही रहती थी। उसके अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने की भी सूचना मिली है। दवा की शीशी मिली: गांडेय के इंस्पेक्टर आरके राणा ने बताया कि मृतक के शव के पास से दवा की शीशी बरामद हुई है। घटना हत्या है या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। घटना को ले शनिवार शाम तक मृतक के परिजनों व उसकी ससुराल में किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर पर जांच पड़ताल में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.