डायन का आरोप लगाकर महिला को पीटा, मैला पिलाया
बगोदर (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के अड़वारा पंचायत के धवैया टोला में गुरुवार को गणेश मुर्मू क
बगोदर (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के अड़वारा पंचायत के धवैया टोला में गुरुवार को गणेश मुर्मू की पत्नी खगनी देवी के साथ गांव के ही दिनेश मुर्मू, उसकी पत्नी बड़की देवी, महेश मुर्मू, उसकी पत्नी शिबू बेसरा, चांदमुनी पति रमेश मुर्मू समेत कई लोगों ने डायन कहकर जमकर मारपीट की तथा जबरन बोतल से मैला घोलकर पिला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कार्तिक ¨सह मुंडा पुलिस बल के साथ धवैया गांव पहुंचे और भुक्तभोगी महिला को तत्काल बगोदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाबत भुक्तभोगी महिला के पति गणेश मुर्मू ने बताया कि 29 नवंबर को धवैया के महेश मुर्मू की पांच वर्षीया पुत्री ममता कुमारी तथा शिबू बेसरा का पांच वर्षीय पुत्र रोशन बेसरा की मौत डोभा में डूब जाने से हो गई थी। मृतक बच्चों के माता-पिता समेत अन्य ग्रामीणों ने गुरुवार को डायन का आरोप लगाते हुए कहा कि तुम्हारी पत्नी डायन है और दोनों बच्चों को तुम्हारी पत्नी ही खा गई है। यहीं बोलकर उन लोगों ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर बोतल में मैला भरकर जबर्दस्ती पिला दिया। वहीं बगोदर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं अड़वारा पंचायत के मुखिया लालजीत मरांडी ने कहा कि शिक्षा के अभाव के कारण यह घटना घटी है।