Move to Jagran APP

साइबर अपराध में पुलिसकर्मी का बेटा गिरफ्तार Giridih News

cyber crime. झारखंड के गिरिडीह में साइबर अपराध में पुलिसकर्मी के बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

By Edited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 01:32 PM (IST)
साइबर अपराध में पुलिसकर्मी का बेटा गिरफ्तार Giridih News
साइबर अपराध में पुलिसकर्मी का बेटा गिरफ्तार Giridih News

गिरिडीह/बेंगाबाद। साइबर इंस्पेक्टर सहदेव महतो के नेतृत्व में बेंगाबाद के फुरसोडीह गांव से शनिवार को नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित अनिल मंडल फुरसोडीह निवासी सह लोहरदगा कोर्ट में पदस्थापित पुलिसकर्मी लक्ष्मण मंडल का पुत्र है। आरोपित के अलावा अन्य के विरुद्ध साइबर थाना में दिसंबर 2018 में साइबर अपराध से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में चार की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी थी। दिसंबर से अनिल फरार चल रहा था और अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर घटना को अंजाम देने में जुटा था।

loksabha election banner

इसी क्रम में साइबर इंस्पेक्टर प्रसाद को इसकी गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस टीम के साथ वहां छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल के साथ वहां एक अन्य आरोपित बलराम मंडल भी मौजूद था जिसे उसके भाई ने पुलिसकर्मियों के साथ उलझ कर भगा दिया। पुलिस के कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में बलराम मंडल के भाई राजेश मंडल को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों से इस मामले में काफी देर तक अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में पुलिस को साइबर अपराध से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी हाथ लगी हैं।

फरार आरोपित अनिल को साइबर पुलिस तो राजेश को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने एक बाइक के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष अलग-अलग थाना की पुलिस ने पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

चार की हुई थी गिरफ्तारी
21 दिसंबर, 2018 को साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुसरोडीह गांव के समीप खेत की ओर बैठकर लोगों को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले विजय कुमार मंडल, नंदकिशोर गुप्ता, बलराम प्रसाद गुप्ता व हरिओम कुमार मंडल को गिरफ्तार किया था। तत्पश्चात आरोपितों के बयान के आधार पर बीस आरोपितों पर साइबर अपराध को अंजाम देने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार चारों को जेल भेजा दिया गया था तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

इन आरोपितों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
पुलिस की छापेमारी के क्रम में साइबर अपराध को अंजाम देने वाले चार रंगेहाथ दबोचे गए थे, जबकि 16 आरोपित फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपितों के अलावा फरार आरोपितों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें लोकेश मंडल, सिकंदर मंडल, मुकेश मंडल, राजेन्द्र मंडल, सतीश मंडल, प्रधान मंडल, राजकुमार मंडल, बलराम मंडल, दुलारचंद मंडल, अनुरंजन मंडल, महताब अंसारी, अनिल मंडल, शमशेर अंसारी, राहुल मंडल, उपेन्द्र मंडल व कामदेव मंडल शामिल थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.