बेटे को साइबर अपराध की विरासत सौंप रहा था सरगना
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : जिले में साइबर आरोपितों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस का छा
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : जिले में साइबर आरोपितों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने अहिल्यापुर थाना प्रभारी फैज अहमद के नेतृत्व में बुधवार की रात कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम ने पांच को साइबर अपराध करते रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए लोगों के पास से 11 मोबाइल एवं 14 सिम कार्ड बरामद किए गए। कांता मंडल इस ग्रुप का सरगना है। इस अपराध में उसका बेटा दीपू मंडल भी शामिल है। गिरफ्तार बजरंगी मंडल दो बार पूर्व में भी जेल जा चुका है। यह इस ग्रुप में तकनीकी ज्ञान रखता है।
गिरफ्तार सभी आरोपित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के ही रहनेवाले हैं। इनमें चामलिटी निवासी 24 वर्षीय छोटी मंडल, 21 वर्षीय बजरंगी कुमार मंडल, 18 वर्षीय रमेश कुमार मंडल, 40 वर्षीय कांता मंडल उर्फ कामदेव मंडल एवं 23 वर्षीय अजय कुमार मंडल शामिल हैं। यह जानकारी साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि इस टीम को पकड़ने के लिए बनाई गई टीम ने चामलिटी तालाब के पास स्थित झाड़ी से पांचों को धरा है। सभी वहां किसी को ठगी करने की योजना बना रहे थे। साइबर अपराध में संलिप्त आरोपितों ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है।
छापेमारी दल में अहिल्यापुर थाना प्रभारी के साथ ताराटांड के थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, अहिल्यापुर थाना के सुनील टोप्नो, रघुनंदन ¨सह, राम ¨सह, संजय कुमार ¨सह एवं पंकज उरांव शामिल थे।