नक्सली के शक में होटल संचालक गिरफ्तार
पीरटांड़ पुलिस ने झरहा निवासी राजकुमार किस्कु को गिरफ्तार किया है।हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर रही है लेकिन इस बारे में कोई डिटेल जानकारी नही दे रही है।इस घटना को ले रविवार देर शाम तक राजकुमार किस्कु के परिजन थाना गेट के सामने जमे हुए थे।इस दौरान राजकुमार की पत्नी प्रमिला हेम्ब्रम ने बताया कि लगभग बारह बजे पीरटांड़ की पुलिस मांझी डीह स्थित उसके होटल में गयी और चाय पिलाने की बात कही।फिर आधार कार्ड मांगा और आधार कार्ड देखने के बाद पुलिस गाड़ी में बैठने को कहा ग
पीरटांड़ : पीरटांड़ पुलिस ने झरहा निवासी राजकुमार किस्कु को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर रही है, लेकिन किस मामले व आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है, यह बताने से पुलिस ने साफ इंकार कर दिया। जानकारों के अनुसार किसी नक्सली मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। रविवार देर शाम तक राजकुमार किस्कु के परिजन थाना गेट के सामने जमे हुए थे। इस दौरान राजकुमार की पत्नी प्रमिला हेम्ब्रम ने बताया कि लगभग 12 बजे पीरटांड़ पुलिस मांझीडीह स्थित उसके होटल में गई और चाय पिलाने की बात कही। फिर आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड देखने के बाद पुलिस गाड़ी में बैठने को कहा गया। पत्नी ने बताया कि दूसरे के शक में पहले भी दो बार उसके पति को पुलिस हिरासत में लेकर छोड़ चुकी है। पत्नी ने बताया कि बार-बार इस तरह पकड़ना अच्छी बात नहीं है। बहरहाल पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी हुई है, पर अभी कुछ डिटेल नहीं बताया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक किसी नक्सली मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस तूफान दा के शक पर राजकुमार को गिरफ्तार करती है। इस बार भी उसी शक में पकड़ा गया है।