अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, गया जेल
मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब बनाने व बेचने की गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खंडीहा गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक अवर निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाई गई जिसमें बीस लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
गिरिडीह : मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब बनाने व बेचने की गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खंडीहा गांव में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान सहायक अवर निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें बीस लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित राजकुमार दास उर्फ राजू दास खंडीहा गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।