भाजपा नेता के मामा की हत्या में प्राथमिकी, एक गिरफ्तार
भाजपा नेता मुकेशा यादव व मुखिया इन्दु देवी के मामा की हत्या के मामले में कपिलो पंचायत अंतर्गत पन्दनाकला निवासी मृतक अर्जुन यादव के पुत्र अनिल यादव ने गांव के ही तीन लोगों पर नामजद हत्या का मामला दर्ज बिरनी थाना में कराया है। इस मामले में बिरनी थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने गाव के ही स्वर्गीय रामेश्वर यादव के पुत्र भीम यादव 20 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछ ताछ किया जा रहा है। पूछ ताछ के दौरान भीम यादव ने बिरनी थाना प्रभारी के समक्ष हत्या करने की बात को
बिरनी (गिरिडीह) : भाजपा नेता मुकेश यादव व मुखिया इन्दु देवी के मामा की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कपिलो पंचायत अंतर्गत पन्दनाकला निवासी मृतक अर्जुन यादव के पुत्र अनिल यादव ने गांव के ही तीन लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा गांव के ही 20 वर्षीय भीम यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहे हैं। भीम ने थाना प्रभारी के समक्ष हत्या करने की बात स्वीकार की है।
थाना प्रभारी को दिए बयान में कहा है कि रविवार रात को अर्जुन यादव और उसने एक साथ शराब पी। उसके बाद अर्जुन ने उससे खैनी मांगा। नहीं देने पर वह गाली देने लगा। इससे बात बढ़ गई। घर जाने के रास्ते के गली से वे लोग लड़ते झगड़ते घर से कुछ दूर चले गए। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान उसने अर्जुन को जमीन पर पटक दिया, लेकिन वह फिर खड़ा हो गया और उस पर हमला बोल दिया। इसके बाद उसने अर्जुन की गर्दन मरोड़ कर जमीन पर पटक दिया। इससे वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया था। इसे देख उसने डर से किसी को कुछ बताए बिना अपना घर चल गया। सुबह खबर मिली कि अर्जुन की मौत हो चुकी है।
तीन को किया नामजद : मृतक के पुत्र ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही भीम यादव, विश्वनाथ यादव के पुत्र जगदीश यादव व प्रकाश यादव पर शराब पिलाकर नाक मुंह दबाकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि रविवार रात को गांव के ही मोहन यादव के घर शादी समारोह था। साढ़े दास बजे रात तक वहीं रहकर खाना पीना किया। इसके बाद वह घर चल गया। घर में पिताजी के बारे में पूछताछ की तो मां ने नहीं आने की बात कही। इसके बाद उसने पुन: शादी वाला घर जाकर देखा तो विश्वनाथ यादव के पुत्र ने काफी शराब पी रखी थी। वह मेरी फुफेरी भाभी सह मुखिया इंदु देवी, फुफेरा भाई भाजपा नेता मुकेश यादव को किसी झूठे तरीके से फंसाने व जान मारने की बात किसी से फोन पर कर रहा था। उसे देख कर बोला कि तुम यहां क्या कर रहे हो। उसने उसे डांट कर घर जाने के लिए कहा। नहीं जाने पर प्रकाश मुझे घर छोड़ आया। सोमवार सुबह पता चला कि उसके पिता मृत पड़े हैं। कहा है कि एक वर्ष पूर्व गांव के ही रामेश्वर यादव की मौत हो गई थी, जिसमें विश्वनाथ यादव की पत्नी शांति देवी ने नाटक करते हुए कहा था कि वह भूत रामेश्वर यादव है। उसकी हत्या अर्जुन यादव समेत अन्य लोगों ने कर दी है। उसी दिन से विश्वनाथ यादव का परिवार भीम को बराबर बहकाता रहता था और साजिश के तहत उसके पिता की हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि भीम यादव ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसे जेल भेजा जा रहा है।