दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोपित गया जेल
गांडेय थाना के एक कांड के अभियुक्त को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित जुबेर शेख पचंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर का रहने वाला है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 08:11 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 08:11 PM (IST)
गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय थाना के एक कांड के अभियुक्त को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित जुबेर शेख पचंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर का रहने वाला है। गांडेय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि गांडेय थाना क्षेत्र की एक महिला ने बीते पांच माह पूर्व पचंबा निवासी अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर उसके पति के खिलाफ गांडेय थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपित को पचंबा स्थित उसके घर से धर दबोचा। पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें