रवींद्र राय को हराना माले का संकल्प: राजकुमार
संस सियाटांड़ रवींद्र राय को हर हाल में हराना है। भाकपा माले का यही संकल्प है।
संस, सियाटांड़: रवींद्र राय को हर हाल में हराना है। भाकपा माले का यही संकल्प है। भाजपा सरकार से देश व राज्य का भला संभव नहीं है। यह बातें राजधनवार के विधायक राजकुमार यादव ने नवडीहा में कही। वे भाकपा माले की जनसंकल्प सभा में बोल रहे थे। कहा कि जमुआ के विधायक भी नवडीहा व जमुआ के लोगों को बरगला रहे हैं। वे ना तो नवडीहा को प्रखंड और ना ही जमुआ को अनुमंडल बनाना चाहते हैं।
जमुआ विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान, जिप सदस्य मनौवर हसन बंटी, माले केन्द्रीय समिति सदस्य उस्मान अंसारी, जमुआ पूर्वी प्रभारी बाबूलाल मंडल, असगर अली, प्रखंड कमेटी सदस्य रीतलाल प्रसाद वर्मा, प्रस्तावित नवडीहा प्रखंड निर्माण समिति सदस्य रामरतन वर्मा आदि ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार वर्मा ने और अध्यक्षता एकवारी महतो ने की।