भाजपा को जिताने के लिए मैदान में उतर रहे बाबूलाल: राजकुमार
भाकपा माले ने कोदंबरी स्थित विनोबा भावे मैदान में रविवार को विधानसभा व बूथस्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया।
संवाद सहयोगी, हीरोडीह: भाकपा माले ने लोकसभा चुनाव को लेकर जमुआ प्रखंड क्षेत्र के कोदंबरी स्थित विनोबा भावे मैदान में रविवार को विधानसभा व बूथस्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया। इसमें विधानसभा के सभी पंचायतों में संगठन को मजबूत करने एवं धारदार बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ लेवल कमेटी को सशक्त करने पर सहमति बनी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा व विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शासक वर्गीय नेताओं के रंग बदलने लगे हैं।
कहा कि कोडरमा व गिरिडीह लोकसभा के लोगों ने जो विकास का सपना देखा था, वह पूरा नहीं हुआ। विकास तभी संभव है जब विस व लोस में भाकपा माले प्रतिनिधित्व करेगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धाíमक भावनाओं को भड़काकर भाजपा जीतने की कोशिश में है, लेकिन इस बार उन्हें सफलता मिलनेवाली नहीं है। मुख्य अतिथि राजधनवार के विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। वह इस बार भी भाजपा को जिताने के लिए ही चुनाव मैदान में हैं। पार्टी के जिला सचिव मनोज भक्त ने कहा कि मोदी राज में न बाहर से काला धन आया और न देश के भीतर पकड़ा गया। जमुआ विधानसभा नेता अशोक पासवान ने कहा कि इस बार कोडरमा लोकसभा के लोग भाजपा, झाविमो व अन्य पाíटयों के लोभ लालच एवं बहकावे में आनेवाले नहीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उसमान अंसारी ने की एवं संचालन कैलाश यादव ने किया।
मौके पर राकिशुन यादव, विजय पांडेय, माले नेत्री मीना दास, उस्मान अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, मनौवर हसन बंटी, अभिमन्यु राम, पवन राम, कैलाश यादव, मो. रजा, असगर अली, पंकज यादव आदि थे।