सेवानिवृत्त पंचायत सेवक की मौत से शोक
तिसरी (गिरिडीह) टाइफाइड से कई दिनों से आक्रांत तिसरी के सेवानिवृत्त पंचायत सेवक 61 वषी
तिसरी (गिरिडीह): टाइफाइड से कई दिनों से आक्रांत तिसरी के सेवानिवृत्त पंचायत सेवक 61 वर्षीय छोटू राणा की मौत शनिवार की सुबह शौच जाने के दौरान हो गई। उसका इलाज चित्रोकुरा में चल रहा था। इससे स्वजनों में कोहराम मच गया। वे अपने पीछे पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
वे पहले से शुगर से ग्रसित थे। कई दिनों से वे सर्दी व बुखार से पीड़ित थे। चित्रोकुरा के एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। वहां टाइफाइड की दवा दी गई थी। दवा खाने से उन्हें राहत तो मिली थी, लेकिन वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए थे। घर पर वे आराम कर रहे थे। शनिवार सुबह वे शौच के लिए गए थे कि वहीं गिर गए। स्वजनों की मानें तो हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।
30 अप्रैल को छोटू राणा सेवनिवृत्त हुए थे। वे जमुआ मुख्यालय में कार्यरत थे। तिसरी में मौत होने के बाद स्वजन शव का अंतिम संस्कार करने को पुराने घर खाखोढाब ले गए। पाटलावती सेवा सदन के संचालक प्रमोद यादव ने कहा कि चार दिन पहले छोटू राणा कोरोना जांच करवाने आए थे। एंटीजन से उनकी जांच की गई थी जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव आए थे। हालांकि उन्हें बुखार के अलावे कोरोना का कोई लक्षण नहीं था जिस कारण वे जांच कराने आए थे। हमने घर पर होम क्वारंटाइन होने को उन्हें कहा था।