जलकुंभियों से भरा शहर का लखारी तालाब
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: गिरिडीह शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने नगर परिषद से
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: गिरिडीह शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने नगर परिषद से उत्क्रमित करते हुए इसे नगर निगम का दर्जा दे दिया। शहर के 30 वार्ड को बढ़ाकर 36 वार्ड कर दिया गया गया। स्वच्छता को लेकर देश में इस शहर को अव्वल मानते हुए केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। खुले में शौच से मुक्त शहर का दर्जा भी इसे मिल गया, इसके बावजूद शहर की स्थिति आज भी वही है, जो पांच साल पहले थी।
शहर के लखारी तालाब एव बोड़ो तालाब में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु छठ पर्व के बहाने भगवान सूर्य की आराधना करने आते हैं। छठ नजदीक है, लेकिन लखारी तालाब की दुर्गति देखकर यही महसूस हो रहा है निगम को सभी पुरस्कार केवल कागज देख कर दिए गए। यह तालाब चारों तरफ से कॉलोनी से घिरा हुआ है। इस कारण चारों ओर से कॉलोनी का गंदा पानी नालियों के जरिए इस तालाब में गिरता है। आसपास के लोग घरों से निकले कचरे को भी इसी तालाब के किनारे फेंक देते हैं। पूरे तालाब में जलकुंभी, शैवाल एवं जलिया घास इस कदर उग आए हैं कि पानी नहीं दिखता।
कुछ यही स्थिति इन दिनों बोड़ो तालाब की भी है। इसी तालाब के किनारे अंतिम संस्कार आदि भी किए जाते हैं। इस कारण घाट पर इन दिनों गंदगी पसरी है। दुर्गापूजा के बाद मूर्तियां विसर्जित करने के कारण मूर्तियों के ढांचे तालाब में पड़े नजर आ रहे।