विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाजिया इलाही के विवादित बयान पर बिरनी में बवाल, मुस्लिम समुदाय ने की गिरफ्तारी की मांग

Published: Mon, 29 Jun 2026 04:31 PM (IST)

Nazia Ilahi Protest: बिरनी थाना में नाजिया इलाही के कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने शिकायत दर्ज कराई है।

नाजिया इलाही के खिलाफ बिरही थाना के सामने प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग। (फोटो जागरण)

नाजिया इलाही के खिलाफ बिरही थाना के सामने प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. नाजिया इलाही के बयान पर बिरनी थाना में शिकायत।

  2. मुस्लिम समुदाय ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

  3. पुलिस से नाजिया इलाही की तत्काल गिरफ्तारी की मांग।

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह)। नाजिया इलाही  के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में सोमवार को बिरनी थाना क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिरनी थाना पहुंचकर आवेदन दिया। आवेदन के माध्यम से उन्होंने नाजिया इलाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

आवेदनकर्ताओं का आरोप है कि नाजिया इलाही द्वारा दिया गया बयान मुस्लिम  धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसलिए पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई करे।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोषी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करने का साहस न करे।
बिरनी थाना प्रभारी लालचंद महतो ने कहा  आवेदन मिला है।

मामले की जांच की जा रही है।  पुष्टि होने पर  विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी, आवेदन देने में शहजाद रहबर ,झामूमो नेता खुर्शीद अंसारी, रिवान अंसारी , सरफुद्दीन अंसारी अरशद आंसरी शहनवाज अंसारी गुलाम रबानी , आसिफ अंसारी, मजफर अंसारी सदमा अंसारी, सागिर अंसारी ,फरीद अंसारी तफज्जुल अंसारी , रुस्तम अंसारी शहजाद अंसारी ,मजहर अंसारी , शाहिद अंसारी, नयर हुसैन , फैजानुल अंसारी आदि शामिल थे।