Move to Jagran APP

दो राज्यों के मुख्यमंत्री 12 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं संग बनाएंगे चुनावी रणनीति

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा सीट पर अपना कब्जा 2019 के

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 11:31 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 11:31 PM (IST)
दो राज्यों के मुख्यमंत्री 12 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं संग बनाएंगे चुनावी रणनीति
दो राज्यों के मुख्यमंत्री 12 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं संग बनाएंगे चुनावी रणनीति

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा सीट पर अपना कब्जा 2019 के चुनाव में भी बरकरार रखने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत तीन फरवरी को यहां पचंबा के तेतरिया मैदान में करीब 12 हजार कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति बनाएंगे। चुनावी मंथन के पूर्व रघुवर दास यहां झंडा मैदान में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर तीनों लोकसभा क्षेत्रों के उपायुक्त व समाज कल्याण पदाधिकारी भी रहेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं जिला भाजपा दोनों ही रेस हैं। दोनों मुख्यमंत्री तीनों लोकसभा क्षेत्रों के पंचायत संयोजक एवं सह संयोजकों से भी सीधे रूबरू होंगे और चुनावी टिप्स देंगे। महागठबंधन पर हमला करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के समक्ष रखेंगे। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह अपनी सरकार की उपलब्धियों को रखते हुए यह बताने की कोशिश करेंगे कि भाजपा सरकार ने क्या परिवर्तन लोगों के जीवनस्तर में किया है।

इस सम्मेलन के साथ ही भाजपा लोकसभा चुनाव का बिगुल उत्तरी छोटानागपुर में फूंकेगी। रघुवर एवं त्रिवेंद्र कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। भाजपा सम्मेलन के संयोजक बनाए गए डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने बताया कि सम्मेलन में दोनों मुख्यमंत्रियों के अलावा तीनों सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय, रवींद्र कुमार पांडेय एवं पशुपतिनाथ ¨सह भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं बिहार के मंत्री मंगल पांडेय, तीनों लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक एवं प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सभी पंचायतों के संयोजक व सह संयोजक, मंडल एवं जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्य, सभी मंच व मोर्चा के मंडल व जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्य एवं पंचायत में रहने वाले सभी पार्टी पदाधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे। कुल मिलाकर 12 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। दोनों मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

---------------------- भाजपा नेताओं ने लिया सम्मेलन स्थल का जायजा: प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल तेतरिया मैदान का जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, संजीत ¨सह पप्पू, कन्हैया ओझा समेत कई भाजपा नेताओं ने शनिवार को मुआयना किया। लोकसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को कैसे बैठाया जाए, इस पर भी मंथन किया। जिलाध्यक्ष एवं डिप्टी मेयर ने बताया कि सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इस सम्मेलन के बाद महागठबंधन की हवा निकल जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.