विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुदिव्य सोनू की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, नम हुईं आंखें; CM ने परिवार से कहा-हम आपके साथ हैं

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:18 PM (IST)

Giridih News: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में गिरिडीह में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्रियों और विधायकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत सुदिव्य कुमार सोेनू को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन।(फोटो जागरण)

दिवंगत सुदिव्य कुमार सोेनू को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन।(फोटो जागरण)

HighLights

  1. दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म गिरिडीह में संपन्न।

  2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी।

  3. सीएम ने परिवार को ढांढस बंधाया, हरसंभव साथ का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म के अवसर पर गुरुवार को गिरिडीह के हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव उपवन में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की, दीपिका सिंह पांडेय, डा. इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, चमरा लिंडा, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर कई जिलों के उपायुक्त (डीसी) और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के दौरान माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

सुदिव्य कुमार सोनू का  निधन 5 और 6 सितंबर 2026 की मध्य रात हुआ था। गुरुवार को उनका श्राद्धकर्म था। इसमें भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार को ही गिरिडीह आ गई थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी, बेटे और बेटी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा, हम आपके साथ हैं। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।