Move to Jagran APP

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

फोटो 04 जीआरडी 3 संस निमियांघाट गिरिडीह बुधवार को सीजन के पहले घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कोहरे के चलते विजिविलिटी सुबह के समय 50 मीटर तक रह गई थी। 9 बजे के बाद धूप निकलने के बाद कोहरा से लोगों को राहत मिली। घने कोहरे के कारण इस की बसें भी देरी से चलीं। कोहरे के का

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:22 AM (IST)
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

निमियांघाट (गिरिडीह): बुधवार को घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। कोहरे के कारण विजिविलिटी सुबह के समय मात्र 50 मीटर तक रह गई थी।  9 बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरा से लोगों को राहत मिली। घने कोहरे के कारण इस रूट की बसें भी देरी से चलीं।

loksabha election banner

कोहरे  के कारण राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर सरपट दौड़ते वाहनों की रफ्तार भी थम सी गयी थी। वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। इससे सबसे ज्यादा परेशानी सुबह-सुबह काम पर जाने वाले मजदूरों व स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखा गए। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हुई और वे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। सरकारी तौर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर आसपास से झाड़ी एवं कचरा चुन उसे जलाकर ठंड से बचने को मजबूर हैं।

ठंड ने बढ़ाई परेशानी: सर्द हवा से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कंपकंपी बढ़ गई है। महिलाओं को चूल्हा चौका करने में भी मुश्किल हो रही है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी-खांसी की शिकायत बढ़ी है। बच्चों की परेशानी भी कम नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.