सादगी से मनाई गई कुल्लू हाजरा की पुण्यतिथि
संस अहिल्यापुर मंगलवार को अहिल्यापुर में स्व कुल्लू हाजरा की 22 वां पुण्यतिथि सादगी पुर्ण तरीके से प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाया गया। इधर अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आचारसंहिता को देखते हुए सादगी पूर्ण तरीकें से स्व कुल्लू हाजरा
अहिल्यापुर : अहिल्यापुर चौक पर कुल्लू हाजरा की 22 वीं पुण्यतिथि सादगीपूर्ण माहौल में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के तहत हाजरा की आदमकद प्रतिमा पर अतिथियों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। ऐसे में कार्यक्रम को सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया। मौके पर उपस्थित स्व कुल्लू हाजरा के पुत्र सह भाजपा नेता प्रो अरुण कुमार हाजरा ने कहा कि उनके पिता भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे जो झारखंड अलग राज्य के निर्माण को लेकर काफी संघर्ष किया था। मौके पर प्रो प्रवीण कुमार चौधरी, गांडेय मंडल अध्यक्ष भरत लाल शर्मा, महेंद्र वर्मा, एंथोनी स्वामी, प्रवीण गुप्ता, सीपी साव, सत्यनारायण यादव, भागीरथ मंडल, मधुर राम, जयमंगल राय, भूषण वर्मा, श्याम पाठक, मुखिया प्रतिनिधि मो फुरकान, पपलू वर्मा, चन्द्रमणि मंडल, अभिषेक पाठक, संजीत कुमार, मोहन हाजरा, बद्री मल्लाह, सुन्दर पंडित, अमित कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।