11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर झुलसा बच्चा
संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह): थाना क्षेत्र के आलमपुर में एक 8 वर्षीय बच्चा छत पर खेलने के द
संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह): थाना क्षेत्र के आलमपुर में एक 8 वर्षीय बच्चा छत पर खेलने के दौरान 11000 वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे का सिर बिजली के तार में सट गया था। उसका सिर, पीठ, गर्दन, हाथ आदि बुरी तरह झुलस गया है।
बताया जाता है कि मो. जियाउद्दीन का पुत्र मो. ईशान शाम चार बजे छत पर खेल रहा था। इसी बीच छत के ऊपर से गुजरे 11000 वोल्ट तार की चपेट में आ गया। बच्चे को करंट लगने की बात सुनकर उसका चाचा सदरुद्दीन छत पर चढ़ा, जहां उसे गिरा हुआ पाया। उसे बचाने के क्रम में वह भी छत से गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया। बालक का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि छत से तार हटाने के लिए विभाग को कई बार कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे जान का खतरा बना रहता है।