ट्रेन के धक्के से मरा भैंसा... भैंसे के शव से दब मरी नदी में कपड़े धो रही महिला
हटिया-पटना सुपरफास्ट से भैंसा टकरा गया। ट्रेन का धक्का लगने के बाद भैंसे की जान निकल गई। उसका शव पुल के ऊपर से नदी में कपड़े साफ कर रही महिलाओं पर गिरा तो वह दब गईं।
By Edited By: Published: Thu, 02 May 2019 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 07:56 PM (IST)
निमियाघाट, जेएनएन। एक पुरानी कहावत है-किस्मत खराब हो तो हाथी चढ़े आदमी को भी कुत्ता काट लेता है। सच यही है। किस्मत जब सचमुच खराब होती है तो आदमी के साथ अजीबोगरीब हादसे हो जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण 40 वर्षीय रेणु देवी की माैत है।
दरअसल, नगरी गांव निवासी रेणु देवी धनबाद और गया रेल खंड के बीच निमियाघाट रेलवे स्टेशन के निकट रेलपुर के नीच नदी में कपड़े साफ कर रही थीं। उसके साथ गांव की अन्य महिलाएं भी थीं। रेलपुल के ऊपर से गुजर रही हटिया-पटना सुपरफास्ट से भैंसा टकरा गया। ट्रेन का धक्का लगने के बाद भैंसे की जान निकल गई। उसका शव पुल के ऊपर से नदी में कपड़े साफ कर रही महिलाओं पर गिरा तो वह दब गईं। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें धनबाद के पीएमसीएच में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। घटना बुधवार सुबह की है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह लगभग दस बजे यह ट्रेन गोमो से पारसनाथ की ओर जा रही थी। नगरी रेल पुल के नीचे नाले के पास 10- 12 महिलाएं कपड़ा साफ कर रही थीं। इसी दौरान लाइन के पास चर रहे भैंसा ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह तीस फीट नीचे महिलाओं पर जा गिरा। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने भैंसे के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला और इलाज के लिए धनबाद भेजा। मृत महिला की पहचान नगरी निवासी नंदकिशोर प्रसाद उर्फ छोटन की पत्नी रेणु देवी ( 40 वर्ष) और घायल महिला सुखदेव पंडित की पत्नी मालती देवी ( 45 वर्ष) के रूप में हुई। मृत महिला के पति गांव में ही मजदूरी कर अपने परिवार चलाते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें