शोकसभा में शहीद सीताराम को दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में की गई।
गिरिडीह : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में की गई। इसमें देश की सीमा पर शहीद हुए अमर जवान सीताराम उपाध्याय की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसमें सीताराम की आत्मा की शांति के लिए एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए भगवान भाष्कर से प्रार्थना की गई।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि शहीद की स्मृति में झारखंड के विभिन्न जिलों में महासंघ की ओर से शोकसभा की जा रही है। शहीद की अंत्येष्टि में शनिवार को प्रदेश संरक्षक देवनाथ शास्त्री, प्रदेश महासचिव डॉ. सुधांशु शेखर, चौथा के घनश्याम पाठक, हजारीबाग के मिथलेश पाठक व आशुतोष मिश्रा के अलावा हेमंत पाठक, महेश पाठक, शरत भक्त, उदयशंकर उपाध्याय, प्राण वल्लभ भक्त, बासुकीनाथ उपाध्याय, शिरस मिश्र एवं सैकड़ों सदस्य शामिल हुए थे। शोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, संरक्षक रामाधार मिश्र, नकुल प्रसाद मिश्र, उदय मोहन पाठक, डॉ. लाल शंकर पाठक, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र कुमार मिश्र, शिवदत्त मिश्र आदि उपस्थित थे।