कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना
बम बम कांवरिया संघ का जत्था गुरुवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गया।
सरिया : बम बम कांवरिया संघ का जत्था गुरुवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गया। वहां से वे गंगाजल लेकर बाबा नगरी देवघर में भगवान शिव की प्रतिमा के ऊपर वे जलाभिषेक करेंगे। इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ कांवरिया संघ के 160 सदस्य सदाशिवधाम चंद्रमारणी में एकत्रित हुए। वहां विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात धाíमक नारा लगाते व नाचते-गाते ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचे। बोल बम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। वहीं ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास सभी कांवरिया बस पर सवार होकर सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गए। इसके पूर्व गांव की स्त्रियों ने सभी कांवरियों को तिलक, चंदन लगाकर मिठाई खिलाई व उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
मौके पर मनोज कुमार अजनबी, विकास कुमार, सुरेश कुमार, बसंत कुमार, विकास कुमार, सुरेश विद्यार्थी, महेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार पांडेय, डॉ. उमेश कुमार, बोधी प्रसाद, प्रमोद कुमार पांडेय, उíमला वर्मा, विनोद कुमार, सुरेश कुमार पांडेय, रुक्मिणी देवी, सरिता देवी, सीताराम प्रसाद, बोधलाल प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।