Move to Jagran APP

साइकिल को लेकर आपस में उलझे भाजपाई

प्रखंड के गांधी मैदान में कमल दुत को साइकिल वितरण करने के बाद प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ता व प्रखंड पदाधिकारी व कमल दुत के संयोजक आपस मे बहस छिड़ गया।साइकिल वितरण सूची में झेड़झाड करने का आरोप तो कही तिसरी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राय पर भाजपा के विरुद्ध कार्य व बात करने पर भाजपा कार्यकर्ता बोल रहे थे।विधानसभा चुनाव के पहले जो स्थिति है कि तिसरी प्रखंड कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 01:20 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:33 AM (IST)
साइकिल को लेकर आपस में उलझे भाजपाई
साइकिल को लेकर आपस में उलझे भाजपाई

गिरिडीह : विधानसभा चुनाव के पूर्व तिसरी में भाजपा कार्यकर्ता दो फाड़ हो गए। कार्यकर्ता न केवल अलग-अलग गुट में बंट गए हैं, बल्कि वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। ऐसा ही नजारा गुरुवार को गांधी मैदान तिसरी में देखने को मिला। यहां कमल दूतों को साइकिल वितरण करने के बाद भाजपा प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी और कमल दूत संयोजक के बीच बहस छिड़ गई। कोई साइकिल वितरण सूची में छेड़छाड़ करने तो कोई तिसरी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राय पर भाजपा के विरुद्ध कार्य व बात करने का आरोप लगा रहे थे। भाजपा के उपेंद्र साव ने कहा कि तिसरी मंडल अध्यक्ष राय ने लोकसभा चुनाव के समय जेवीएम प्रत्याशी के पक्ष में काम किया है। वह दिन में भाजपा कार्यालय में काम करता था, जबकि राम में जेवीएम के पक्ष में। साइकिल वितरण की सूची में छेड़छाड़ हुई है। भाजपा के पदाधिकारी व अन्य पद वाले कार्यकर्ताओं को साइकिल दी गई है। खरखरी पंचायत के श्याम सुंदर यादव ने भी मंडल अध्यक्ष राय पर लोकसभा चुनाव के समय भाजपा को धोखा देने की बात कही। कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से हटा देना चाहिए। कमल दूत के राजधनवार संयोजक हरीश साह ने कहा कि प्रदेश स्तर से कमल दूतों की सूची में बदलाव हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.