Move to Jagran APP

चौपाल लगा महिलाओं को योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकार

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 07:49 PM (IST)
चौपाल लगा महिलाओं को योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
चौपाल लगा महिलाओं को योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी चौपाल लगाकर दी जाएगी। भाजपा ने इसकी जिम्मेवारी महिला मोर्चा को सौंपी है। महिलाओं से रूबरू होने और योजनाओं की धरातलीय सच्चाई जानने के लिए मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मैदान में उतर गई हैं। सोमवार को शहर के हुट्टी बाजार महादेव तालाब रोड में चौपाल लगाकर इसकी शुरुआत की गई।

loksabha election banner

इसके पूर्व नया परिसदन में मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह धनबाद व गिरिडीह लोस प्रभारी रितु रानी ¨सह ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वालंबी बनें तथा सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत करें। इसे लेकर सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। लाभार्थी महिलाओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 23 फरवरी को पीरटांड़ में यह सम्मेलन होगा, जिसमें मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कलावती ¨सह, प्रदेश अध्यक्ष आरती ¨सह भी शिरकत करेंगी। सम्मेलन में महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। साथ ही योजनाओं की जमीनी सच्चाई क्या है, इसका लाभ लेने में क्या परेशानी हो रही है, कौन-कौन योजना का लाभ उन्हें मिला है, इन सबके बारे में जानकारी भी ली जाएगी। मौके पर नीतू शोला, रागिनी लहेरी, लता वर्मा, अंजू देवी, तारा देवी, मीना देवी, किरण पांडेय, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.