Move to Jagran APP

कोडरमा सांसद, विधायक के सामने भाजपाइयों का हंगामा

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस वामपंथी सहित सभी विपक्षी दलों के द्वारा भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से किसी की नागरिकता नहीं छीनी जा रही है बल्कि तीन देश अफगानिस्तान पाकिस्तान और बांग्लादेश से जो भी हिदू हैं उन्हें नागरिकता दी जाएगी। इससे हिदुस्तान में रहने वाले किसी भी नागरिक को कोई परेशानी

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 06:19 AM (IST)
कोडरमा सांसद, विधायक के सामने भाजपाइयों का हंगामा
कोडरमा सांसद, विधायक के सामने भाजपाइयों का हंगामा

गांडेय (गिरिडीह) : बेंगाबाद के पर्यटन स्थल खंडोली में शनिवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह जिले के सभी विधानसभा के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। नववर्ष में वनभोज के बहाने कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह के साथ-साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम पर परिचर्चा की गई। हालांकि इस दौरान पार्टी में भितरघात को लेकर आसपास में ही हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जो लोग चुनाव में विपक्षी प्रत्याशियों का प्रचार करने में जुटे थे, वही लोग इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

loksabha election banner

कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस, वामपंथी सहित सभी विपक्षी दलों की ओर से भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इससे हिदुस्तान में रहनेवाले किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष को उनके मनसूबों को सफल नहीं होने देने के लिए गांव गांव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताने की जिम्मेवारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने कहा कि भाजपा से जुड़े अल्पसंख्यक कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सपोर्ट में आगे आएं। जमुआ के विधायक केदार हाजरा, गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, गांडेय के पूर्व विधायक लक्षमण स्वर्णकार ने भी सभा को संबोधित किया। बैठक में मेयर सुनील पासवान, उप मेयर प्रकाश सेठ, जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव, यदुनंदन पाठक आदि उपस्थित थे।

---------------

भितरघात के सवाल को लेकर बवाल

गांडेय : खंडोली में कोडरमा सांसद की अगुवाई में आयोजित वनभोज सह परिचर्चा कार्यक्रम शुरू होते ही गांडेय विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप था कि विस चुनाव में पार्टी से बगावत कर जिन कार्यकर्ताओं ने दूसरे दलों के लिए काम किया वे ही बढ़ चढ़कर कार्यक्रम का अगुवाई कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष पार्टी विरोधी कार्य करनेवाले सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से हटाने की मांग कर रहे थे। पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने पहुंचे। विरोध कर रहे मंडल अध्यक्षों का उनसे भी तू तू, मैं-मैं हो गई। कार्यक्रम के अंत में पुन: गांडेय विधानसभा के भाजपा के सभी छह मंडल अध्यक्षों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सांसद से मिलकर उन्हें पार्टी विरोधी कार्य करनेवाले कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी। साथ ही उनसे सभी बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया कि यह सूची प्रदेश स्तर तक पहुंचाकर उनकी मांगों को रखेंगे। प्रदेश इस पर निर्णय लेगी।

सौंपी गई सूची में निम्न कार्यकर्ताओं के नाम :सूची में गांडेय मंडल के प्रकाश यादव, बीरेंद्र पांडेय, प्रवीण गुप्ता, मंटू यादव (चरघरा), कैलाश यादव, सुरेंद्र यादव, सुधीर रजवार, सुनील पंडित, बजरंगी साव, झरि पंडित, राजेश सिन्हा, हरिबोल पाठक, राज पाठक (यदुनंदन पाठक के भाई), अभिषेक पाठक (यदुनंदन पाठक का पुत्र), शंकर राम, अहिल्यापुर मंडल के रघुनाथ यादव, सहदेव राणा, बेंगाबाद मंडल के जयप्रकाश मंडल, कैलाश यादव (मोतीलेदा, महेंद्र महतो (बनगारी), बीरबल मंडल (पहाड़पुर), जानकी दास (हरिला) के नाम शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.