Move to Jagran APP

सांसद अन्नपूर्णा ने दिया झारखंड में 65 पार का लक्ष्य

अर्धनिर्मित भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में 65 पार की लक्ष्य पार करने पर जोर दिया।तिसरी प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओं ने सांसद बनने के बाद पहली बार आयी सांसद अन्नपूर्णा देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में 65 पार की जीत सुनिश्चित करने व केंद्र व राज्य सरकार की दर्जनों महत्वकांक्षी योजना के बारे में बता कर प्रत्येक लोगो तक पहुंचाने की बात कही गयी। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो भा

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:37 AM (IST)
सांसद अन्नपूर्णा ने दिया झारखंड में 65 पार का लक्ष्य
सांसद अन्नपूर्णा ने दिया झारखंड में 65 पार का लक्ष्य

तिसरी (गिरिडीह) : बरनवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में 65 पार के लक्ष्य को पार करने पर जोर दिया। तिसरी प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सांसद बनने के बाद पहली बार आई अन्नपूर्णा देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में 65 पार की जीत सुनिश्चित करने व केंद्र व राज्य सरकार की दर्जनों महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताकर प्रत्येक लोगों तक उसे पहुंचाने की बात कही गई। कहा कि भाजपा ही देशहित के लिए कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी बौखलाकर भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मनोज यादव ने कहा कि झारखंड में इस बार 65 पार के लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्ताओं को तन मन से जुट जाना होगा। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र राय ने किया। मौके पर दिनेश यादव, मनोज यादव, लक्ष्मण मोदी, दारा हाजरा, सुनील साव, रवींद्र पंडित, भोला बरनवाल, प्रकाश पासवान, कौलेश्वर सिंह, हरीश साह, कृष्णा सिन्हा, टिकू कुमार, विनोद बरनवाल, सुरेंद्र आर्य, लालो यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

घर-घर रघुवर हर-हर मोदी की शुरूआत : जमुआ प्रखंड के खंडीडीह में गुरुवार को घर घर रघुवर हर हर मोदी कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा हीरोडीह मंडल एवं झारखंडधाम मंडल की कोर कमेटी के सदस्यों ने किया। इसमें गिरिडीह को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव के एक एक व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सिंह ने की। कार्यक्रम में मो. फरीद आलम, सुधीर राय, बिनोद यादव, मनोज सिंह, वेकिल विश्वकर्मा, रामानंद सिंह, होरिल राय, कैलाश साव शामिल थे।

देवरी में मनाई गई पंडित दीनदयाल जयंती : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान की अध्यक्षता में उनके पैतृक आवास पासवान टोला बांसडीह के चंगचाचो में मनाई गई। संचालन जिला महामंत्री उमेश दास ने किया। इसमें मुख्य रूप से मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की जयंती मनाते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। पासवान ने कहा कि पंडितजी ने अंत्योदय का नारा दिया था जो आज पूरे देश में लागू है। बिना अंत्योदय को लागू किए विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। मौके पर मेघलाल तुरी, दासो पासवान, बालेश्वर पासवान, राजेन्द्र दास, मधु तुरी, शीतल हाजरा, मनोज दास, प्रभु दास, शिवनारायण राम, रामरतन तुरी आदि कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.