Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव को ले भाजपाइयों ने मधुबन में किया मंथन

कोर कमिटि द्वारा बूथ अध्यक्षों को मिले कई महत्वपूर्ण टिप्स - विधायक व उपमहपौर ने भी दिया दिषा निर्देष स्ावाद सहयोगी पारसनाथ (गिरिडीह) षनिवार को भाजपा ने 24 में से 20 तीर्थंकरों के निर्वाण स्थल मधुबन से विधानसभा चुनाव की तैयारी षुरू कर दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अतिथि भवन में भाजपा द्वारा आयोजित मं

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 10:54 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:42 AM (IST)
विधानसभा चुनाव को ले भाजपाइयों ने मधुबन में किया मंथन
विधानसभा चुनाव को ले भाजपाइयों ने मधुबन में किया मंथन

पारसनाथ (गिरिडीह):शनिवार को भाजपा ने 24 में से 20 तीर्थंकरों के निर्वाण स्थल मधुबन से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अतिथि भवन में भाजपा की आयोजित मंडलस्तरीय बैठक का मुख्य बिदु विधानसभा चुनाव की सफलता थी। इस दौरान विधानसभा चुनाव पर घंटों मंथन किया गया। अनुभवी नेताओं ने क्षेत्र अध्ययन व अपने अनुभव के आधार पर न केवल चुनाव में आने वाली चुनौतियों को गिनाया बल्कि कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश व उत्साह भरते हुए कई टिप्स भी दिए। विधायक निर्भय शाहाबादी, उपमहापौर प्रकाश सेठ जैसे वरिष्ठ लोग दिशा निर्देश दे रहे थे। बताया जाता है कि शनिवार को मधुबन स्थित अतिथि भवन में भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बूथ अध्यक्षों एवं प्रखंड कोर कमेटी के साथ की गई। बैठक की शुरूआत वंदे मातरम गीत से की गई। उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न बूथ अध्यक्षों से उनकी समस्याएं सुनी गईं। उसके बाद सभी को दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने केवल विकास किया है। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता में खुशी होने के साथ साथ भाजपा के प्रति रूझान है। अब जरूरत है जनता के बीच जाकर सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा करने की। सभी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने की जरूरत है। कहा कि पीरटांड़ जैसे पिछड़े प्रखंड को सड़क, पुल, पुलिया, पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे तमाम मामलों में सकारात्मक परिवर्तन किया है। वहीं बूथ अध्यक्षों से अपने अपने बूथ क्षेत्रों में संपर्क तेज करने की सलाह दी। वहीं उपमहापौर प्रकाश सेठ ने सरकार के किए गए महत्वपूर्ण कार्यो का उल्लेख किया। कोर कमेटी के अन्य सदस्यों ने भी कई महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत का लक्ष्य बनाए रखने को कहा। बैठक में विधायक, उपमहापौर, जिला महामंत्री सह विधानसभा सह संयोजक देवराज, जिला मंत्री सुनीत सिंह, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शरत कुमार भक्त, उपाध्यक्ष फलेंद्र सिंह, पिछड़ा जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम प्रसाद समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविद चंद्र राय ने की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.