सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
गांवा कौशल यादव (पिता सुरेंद्र यादव) एवं गणेश यादव (पिता रामदेव यादव) कलीडीह से वापस अपने
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 07:44 PM (IST)
गांवा : कौशल यादव (पिता सुरेंद्र यादव) एवं गणेश यादव (पिता रामदेव यादव) कलीडीह से वापस अपने घर गावां प्रखंड के बेड्रो आ रहे थे। वहीं बाइक अनियंत्रित होकर मंझने पुल के नीचे जा गिरी। जिसमे कौशल यादव का दाहिना पैर टूट गया। वहीं गणेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को 108 एंबुलेंस से गावां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गिरिडीह के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें