Bharat bandh today: बंद समर्थकों ने की जगह-जगह सड़क जाम
Bharat bandh today गिरिडीह जिले में भारत बंद के दौरान कई जगहों पर सड़क जाम किया गया है। बंद समर्थक सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं।
By BabitaEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 10:39 AM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। Bharat bandh today जंगल से आदिवासियों व दलितों को बेदखल करने के खिलाफ समेत अन्य सवालों को लेकर आहूत भारत बंद के दौरान गिरिडीह जिले में कई जगहों पर सड़क जाम किया गया है। बंद समर्थक सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क जाम हटाने की कोशिश कर रही है। सामाजिक संगठनों के इस बंद को झामुमो, झाविमो, माले एवं राजद जैसी राजनीतिक पार्टियां भी समर्थन दे रही है। सुबह आठ बजे से ही सरिया एवं राजधनवार में बंद समर्थकों ने सड़क मार्ग को ठप कर दिया है। इधर तिसरी में आदिवासी युवकों ने बाजार बंद कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें