विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बगोदर में खाद्यान्न वितरण में पकड़ाई गड़बड़ी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 25 Nov 2021 08:08 PM (IST)

बगोदर बगोदर प्रखंड में अनाज की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। नवंबर माह समाप्त

बगोदर में खाद्यान्न वितरण में पकड़ाई गड़बड़ी
बगोदर में खाद्यान्न वितरण में पकड़ाई गड़बड़ी

बगोदर : बगोदर प्रखंड में अनाज की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। नवंबर माह समाप्त होनेवाला है लेकिन अब तक एफसीआई गोदाम से सभी डीलरों के पास प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलनेवाला अनाज नहीं पहुंचा है। इसमें सिर्फ 84 डीलरों को ही अनाज दिया गया है जबकि 36 डीलरों के पास अभी तक वह नहीं पहुंचा है। राज्य सरकार से एक रुपये किलो मिलनेवाला अनाज नवंबर का किसी भी डीलर के पास नहीं पहुंचा है। इस कारण कार्डधारियों के बीच डीलरों ने अभी तक एक भी बार अनाज का वितरण नहीं किया है। मामले की शिकायत मिलने पर बगोदर के बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता गुरुवार को एफसीआई गोदाम पहुंचे। उन्होंने स्टाक पंजी व वितरण पंजी समेत एफसीआइ गोदाम की जांच की। इसमें अनियमितता पाई गई जिसके बाद उन्होंने पंजी को जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी पाई गई है। जांच कर दोषी पर सीधी कार्रवाई करने को वे उपायुक्त को रिपोर्ट देंगे। इस दौरान प्रमुख मुश्ताक अंसारी, मुखिया लालजीत मरांडी, महेश महतो, प्रेमचंद साहू, दिलेश्वर दास, हरेंद्र सिंह, पूरन कुमार महतो समेत कई लोग शामिल थे। ----------------------संपादन-अविनाश प्रसाद।